Rajsamand News: Rajsamand unlocked Corona locked
- news rajsamand

- Jun 22, 2020
- 2 min read
राजसमंद ने अनलॉक में कोरोना को किया लॉक
लॉकडाउन के मई माह में सामने आए 140, जबकि अनलॉक के 15 दिन में महज 25 कोरोना पॉजिटिव

राजसमंद. अनलॉक जहां देश और प्रदेश के कई शहरों के लिए कोरोना संक्रमण को लेकर मुसीबत बन गया है, वहीं राजसमंद में अनलॉक के बाद स्थिति पहले से काफी बेहतर हो गई है। यहां लॉकडाउन के एक महीने यानि मई के 31 दिनों में जहां 140 कोरोना के मामले सामने आए थे, वहीं अनलॉक के 15 दिन में महज 25 मामले आए हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अनलॉक राजसमंद के लिए सुखद साबित हो रहा है।
दरअसल देश में 22 मार्च को जनता कफ्र्यू लगा, इसके बाद 25 से लॉकडाउन प्रथम शुरू हुआ, लेकिन राजसमंद जिला इससे पहले ही लॉक हो गया था। जिले से सटे भीलवाड़ा जिले में कोरोना का मरीज आते ही स्थानीय प्रशासन ने भीलवाड़ा और उदयपुर दोनों ही सीमाएं 20 मार्च से ही सीलकर 21 मार्च से लॉकडाउन कर दिया,
यह भी पढ़ें>> गैस लाइन 2021
और बाद में देश स्तरीय लॉकडाउन में जिला भी शामिल हो गया। इससे राजसमंद में लॉकडाउन के शुरुआत से ही सख्ती बढ़ गई थी। यहां प्रथम लॉक डाउन में सिर्फ दूध, किराणा और मेडिकल स्टोर ही खुले रहे और ठेले पर सब्जियों की बिक्री होती रही। साथ ही प्रशासन ने सख्त आदेश दे रखे थे कि बिना काम कोई बाहर नहीं निकलेगा। ऐसे में शुरुआत करीब 35 दिनों तक राजसमंद कोरोना मुक्त रहा। लेकिन बाद में 25 अप्रेल को नाथद्वारा क्षेत्र का एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया और जिले में कोरोना की दस्तक हो गई। इसके बाद जैसे-जैसे लॉकडाउन बढ़ता गया, राजसमंद में मरीजों की संख्या में बढोत्तरी होती गई। यह इत्फाक ही लगता है कि मई माह में जितनी ज्यादा सख्ती बढ़ी राजसमंद में राजसमंद में मरीजों की संख्या में उतना ही ज्यादा इजाफा हुआ।



Comments