top of page

Rajsamand News: Gas Pipeline 2021

  • Writer: news rajsamand
    news rajsamand
  • Jun 22, 2020
  • 2 min read

जनवरी में होगी गैस पाइपलाइन बिछाने की शुरुआत

Gas Pipeline 2021 news rajsamand
Gas Pipeline 2021 Rajsamand

राजसमन्द. राजसमन्द में गैस पाइपलाइन बिछाने की शुरुआत वर्ष 2021 की जनवरी या फरवरी माह में प्रारम्भ हो जाएगी। सांसद दीयाकुमारी ने इस योजना की विस्तृत जानकारी देने के लिए राजसमन्द के बड़े उद्योगों के प्रतिनिधियों, मार्बल व्यवसायियों, आम नागरिकों की आईजीएल कम्पनी के अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करवाई। वीसी के दौरान ये जानकारी अधिकारियों ने दी।

वीसी की शुरुआत में सांसद ने कहा कि गैस पाइपलाइन योजना राजसमन्द के लिए महत्वकांशी योजना है, जिससे यहां नए उद्योग धंधों की शुरुआत होगी। गैस आधारित उद्योग आने से एक तरफ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तो दूसरी तरफ पेट्रोल व डीजल पर आधारित वाहनों में कमी से पर्यावरण शुद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना की सफल क्रियान्विति से सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को उत्पादन की लागत में कमी के साथ ही घरेलू बजट में भी राहत मिलेगी।

वीसी में प्रश्नों का जवाब देते हुए आईजीएल कम्पनी के अधिकारी सोमिल गर्ग और नितिन वैष्णव ने कहा कि इसमें किसी तरह की डीलरशिप का प्रावधान नहीं है। कम्पनी प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति के घर या कारखाने तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य स्वयं करेगी।



इसके लिए बहुत जल्दी ही आवेदन मांगे जाएंगे। आवेदन नि:शुल्क होगा और उपभोक्ता गैस उपयोग के बाद मीटर रीडिंग के माध्यम से ही बिल का भुगतान कर सकेगा। गैस शहर और ग्रमीण दोनों ही क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाएगी। वाहन और डीजल जेनसेट को भी सीएनजी गैस में परिवर्तित किया जा सकेगा। इसमें उपभोक्ता को 30 से 40 प्रतिशत का लाभ होगा, वहीं उपकरण के रखरखाव, पर्यावरण, डीजल भंडारण, डीजल पेट्रोल की चोरी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाएगा। शहर के मोक्षधामों में भी गैस आधारित दाह संस्कार की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है, जिससे लकड़ी की खपत को रोका जा सकेगा। शहर में गैस पाइपलाइन का प्राथमिक ढांचा भी पानी की पाइपलाइन की तरह ही बिछाया जाएगा, जिनसे हर एक उपभोक्ता और उसके किरायेदारों को भी लाभ मिल सकेगा।

वीसी में जेके इंडस्ट्रीज के अनिल मिश्रा, आरके मार्बल के थॉमस कुरियन, समाजसेवी और मार्बल माइन्स एसोसिएशन के कर्णवीरसिंह राठौड़, तनसुख बोहरा, रवि शर्मा, ओमप्रकाश मंत्री, गोपाल जोशी, देवेंद्र सिंह सीरवी, मानसिंह बारहठ, राकेश दवे, राजीव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित सहित आम नागरिकों ने भी भाग लिया।

Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2020 by news rajsamand. Proudly created with Wix.com

bottom of page