top of page

Rajsamand News : Rajsamand-sharab-band

  • Writer: news rajsamand
    news rajsamand
  • Jul 27, 2020
  • 2 min read

नहीं बिकने देगी अवैध शराब,महिलाओं ने तय कर लिया


- ढाबे पर शराब बेचने पर महिलाओं का प्रदर्शन

- कुकरखेड़ा में अवैध शराब बिक्री का मामला


#भीम. शराबबंदी #आंदोलन के तहत कुकरखेड़ा में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम को लेकर रविवार को महिलाएं हाइवे आठ किनारे एक ढाबे पर पहुंच गई, जहां ढाबा संचालक से महिलाओं की तीखी तकरार हो गई। महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस पर भीम पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं ने ढाबा संचालक के विरुद्ध नशे में महिलाओं से बदसलूकी व गाली गलौज के आरोप को लेकर थाने में रिपोर्ट दी।

चेतावनी के बाद भी हाइवे आठ किनारे #कुकरखेड़ा में अवैध शराब बेचने की सूचना पर दोपहर एक बजे गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं ढाबे पर पहुंच गई। महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री का विरोध किया। इस पर ढाबे पर कार्यरत कतिपय व्यक्ति द्वारा महिलाओं से गाली गलौज करते हुए बदसलूकी की। इस पर ढाबे के बाहर ही महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर भीम थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर समझाइश की गई, तब महिलाएं शांत हुई। इस पर महिलाओं द्वारा पुलिस को रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट में बताया कि #अवैध #शराब बिक्री के विरोध में महिलाएं समझाइश के लिए ढाबे पर पहुंची, तो ढाबा संचालक टीकमसिंह आग बबूला हो गया और बोला कि जो चाहे कर लें, वे तो अवैध शराब बेचेंगे। रिपोर्ट में ढाबा संचालक द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

इस पर #पुलिस ने प्रकरण की निष्पक्ष #जांच करवा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब #महिलाएं शांत हुई। दोपहर एक बजे से तीन घंटे तक विरोध के बाद महिलाएं वापस घर लौटी। इस दौरान लक्ष्मीदेवी, अंजुदेवी, गीतादेवी, कमलादेवी, पुनीदेवी, पुष्पा, तारा, राधादेवी, कल्याणसिंह, श्रवणसिंह, राकेशसिंह, लख्मणसिंह, मोहनसिंह, मेना, लीलादेवी, गीता कुमारी, गुलाबीदेवी, कमलादेवी, लवेश देवी, सविता देवी, नर्बदादेवी, सुशीला देवी आदि मौजूद थे।

1 Comment


mukeshdas0308
Jul 28, 2020

Very nice

Like
Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2020 by news rajsamand. Proudly created with Wix.com

bottom of page