Rajsamand News : Rajasthan-Rajsamand-orona-Positive
- news rajsamand

- Jul 19, 2020
- 3 min read
कोरोना कहर 17 दिनों से रोजाना एक बच्चा हो रहा संक्रमित

-परिजनों से लाडलों तक पहुंच रहा संक्रमण
-जिले में बीते 17 दिनों में बच्चों के संक्रमित होने के मामले बढ़े
-0 से 10 वर्ष तक के अबतक 28 बच्चे हुए कोरोना का शिकार
राजसमंद. जिले में अबतक सामने आए कोरोना मरीजों की संख्या का अध्ययन करें तो सामने आता है कि पिछले 17 दिनों से बच्चों में संक्रमण ज्यादा फैला है। रोजाना औसत 1 बच्चा संक्रमण की चपेट में आया है। अप्रेल से जून तक जहां 10 बच्चे संक्रमित हुए थे वहीं पिछले 17 दिनों में 18 बच्चे संक्रमण की चपेट में आए हैं। हालांकि बच्चों का रिकवरी रेट 80 फीसदी से अधिक है। यहां अबतक सामने आए 424 कोरोना मरीजों में 28 बच्चे पॉजिटिव आए हैं, सभी बच्चे ऐसे हैं, जिनके माता-पिता, भाई-बहन, दादा-दादी में से कोई न कोई संक्रमित है। यानि बच्चों तक यह संक्रमण परिजनों से ही आया है।
1 जुलाई से बढ़ा संक्रमण का खतरा
जिले में यों तो कोरोना का कहर 24 अप्रेल से शुरू हो गया था, लेकिन यहां १ जुलाई के बाद एकाएक कोरोना का खौफ बढ़ा है। पिछले 17 दिनों में औसत 10 मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं। यहां अप्रेल माह से ३० जून तक मात्र 257 मामले आए थे, लेकिन बीते 17 दिनों में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 424 तक पहुंच गई। वहीं 17 दिनों में 4 मौतें भी हुई हैं।
बच्चों में बढ़ा #खतरा
जिले में बच्चों के #संक्रमण का पहला मामला मई माह में आया था, इसके बाद एक-एक कर बच्चों में संक्रमण फैलने की संख्या बढ़ती गई। वर्तमान में 28 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। इसमें सर्वाधिक 18 बच्चे जुलाई माह में ही संक्रमित हुए थे।
17 दिन में चार #जिंदगी ले गया कोरोना!
जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या 6 हो गई है। इसमें 4 मामले 1 जुलाई के बाद के ही हैं।
ताजा मामला #बिनोल का है। यहां एक महिला की मौत हो गई, बताया जाता है कि महिला को निमोनिया हुआ था, जिसके बाद उसे उदयपुर रैफर किया गया। इस दौरान उसका कोरोना सैम्पल भी लिया गया, और मौत के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना #पॉजिटिव आ गई। इससे पहले एक #झीलवाड़ा की एक महिला की मौत हुई थी, दोनों ही मौतें #उदयपुर अस्पताल में हुई हैं। जबकि इससे पहले जिले के #कुंभलगढ़ क्षेत्र की एक वृद्धा, #रेलमगरा तथा #राजसमंद के एक प्रवासी वृद्ध की मौत हुई थी। वहीं #भीम ब्लॉक में भी एक वृद्ध की मौत हो चुकी है, लेकिन मौत के समय वृद्ध की रिपोर्ट नेगेटिव होने से चिकित्सा विभाग ने इसे कोरोना में नहीं जोड़ा है।
21 से 30 वर्ष के युवा ज्यादा आ रहे #कोरोना की चपेट में
जिले में अबतक सामने आए मरीजों में सर्वाधिक युवा संक्रमण की चपेट में आए हैं। यहां 424 में से 141 #युवा ऐसे हैं जो 21 से 30 वर्ष के हैं। वहीं 31-40 वर्ष के 81 लोग संक्रमण की चपेट में आए है। इसका मुख्य कारण यह है कि अधिकतर युवा रोजी #रोटी के लिए दूसरे प्रदेशों में थे और लौटने पर उनके साथ संक्रमण आ गया। और यही कारण है कि जिले में अभीतक जो कोरोना मरीज सामने आए हैं, उनमें सर्वाधिक प्रवासी हैं।
#संक्रमण कम, मौतें ज्यादा
जिले में बुजुर्गों में संक्रमण की संख्या काफी कम है, लेकिन मौतें सर्वाधिक वृद्धों की ही हुई है। यहां अब तक 50 वर्ष से ऊपर के महज 65 बुजुर्ग महिला-पुरुष ही कोरोना की चपेट में आए, जिसमें से 5 बुजुर्गोँ की मौत हो चुकी हैं यानि भले ही बुजुर्ग कम चपेट में आए हों लेकिन अबतक जिले में सभी #मौतें बुजुर्गों की ही हुई हैं।



Comments