Rajsamand News : Rajasthan-Rajsamand-Kankroli-Loot
- news rajsamand

- Jul 19, 2020
- 1 min read
ताला तोड़कर हजारों की चोरी पान की दुकान से
कांकरोली बस स्टैंड चोरी का मामला आया सामने !

राजसमंद. कांकरोली बस स्टैंड के पास बीतीरात चोरों ने धमाल मचाया। यहां पान की दुकान का ताला तोड़कर सिगरेट, तम्बाकू, बीड़ी सहित करीब 25 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। दुकानदान ने कांकरोली थाने में शिकायत की है। गौरतलब है कि करीब सवा महीनें पूर्व ही बस स्टैंड के पास से ही #मोबाइल की दुकान पर भी चोरी हुई थी। हालांकि पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया था। लेकिन बस स्टैंड क्षेत्र में ताला तोड़कर हो रही चोरियां #पुलिस की गस्त पर सवालिया निशान लगाती है।
#द्वारकाधीश मंदिर #कांकरोली के पीछे निवासी दिनेश सनाढ्य ने बताया कि उसकी दुकान राठासेण माता मंदिर के सामने सब्जी मंडी के पास है। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह अपनी दुकान बंद कर गया। सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा था। दुकान से करीब सात हजार रुपए की सिगरेट और हजारों रुपए के तम्बाकू उत्पाद सहित 25 हजार रुपए कैस चोरी हो गए थे। इस पर उसने कांकरोली थाने में शिकायत की है। गौरतलब है कि इन दिनों #राजसमंद #शहर सहित जिले में #चोरी की वारदातें बढ़ी है, यहां तक की #चोर खेतों से तार तक चोरी कर रहे हैं।



Comments