top of page

Rajsamand News :India-Rajasthan-Rajsamand-Corona

  • Writer: news rajsamand
    news rajsamand
  • Jun 30, 2020
  • 3 min read

उदयलाल आंजना रहे राजसमंद दौरे पर, कोरोना महामारी अभियान में की शिरकत


उदयलाल आंजना रहे राजसमंद दौरे पर, कोरोना महामारी अभियान में की शिरकत news rajsamand
उदयलाल आंजना रहे राजसमंद दौरे पर, कोरोना महामारी अभियान में की शिरकत news rajsamand

जिले के प्रभारी और सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना आज राजसमन्द दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में शिकरत की. प्रभारी मंत्री आंजना ने कानादेव का गुड़ा में ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम निर्माण की भूमि के शिलान्यास किया और सहकारिता कार्यक्रम को कोरोना जागरूकता अभियान के अन्तर्गत शामिल करने पर आयोजित कार्यक्रम व सभा को सम्बोधित किया. इस दौरान उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिये सतर्क रहे, जिससे कि कोरोना से बचा जा सके. मंत्री आंजना ने कहा कि राज्य सरकार इसके लिये जागरूकता अभियान चला रही है. जिसमें आमजन को इससे बचने व सतर्क रहने के बारे में जागरूक किया जा रहा है.


सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए जन जागरूकता अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आम लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिये यह अभियान प्रारम्भ किया है. जो देश में पहला ऐसा अभियान है जिसे जागरूकता के लिये चलाया गया है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने, थूकने की आदत में सुधार व 2 गज दूरी बनाये रखने को जीवन में अपनाने पर बल दिया. इसके साथ ही सहकारिता मंत्री ने संदेश भी दिया कि कोरोना से डरना नहीं है, लेकिन पूर्ण आवश्यक सावधानियां रखनी है.


उन्होंने कार्यक्रम में बताया कि कोविड-19 सहकारिता विभाग द्वारा राज्य में 592 गौण मण्डियां संचालित की जा रही है. जिनमें 17513 किसानों द्धारा 143.75 करोड़ रूपए के जिन्सों का विक्रय किया गया. सहकारी समितियों की भी 171.75 लाख रू आय गौण मण्डी कमीशन के रूप में हुई. प्रदेश में पहली बार ग्राम सेवा सहकारी समितियों तथा लैम्पस् द्वारा समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र स्थापित किये गये. जिसमें 382547 किसानों से 4569.37 करोड रूपए राशि की उपज खरीदी गयी. जिसमें से 3790.57 करोड़ रू. का भुगतान किसानों को प्राप्त हो गया है और शेष किसानों के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है. राज्य में लॉकडाउन के काल में 13548 मोबाइल वाहनों द्वारा 1182884 परिवारों को 28.89 करोड़ रू, की खाद्य सामग्री घर पर उपलब्ध करवायी गयी.


प्रभारी मंत्री ने किया अल्पकालीन ऋण वितरण

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने अल्पकालीन ऋण का भी वितरण किया. कार्यक्रम में नव गठित कानादेव का गुड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 24 सदस्य किसानों को 2.70 लाख रु का ब्याज मुक्त अल्पकालिन फसली ऋण वितरण के चौक एवं कोरोना सुरक्षा किट वितरण किया गया.


जागरूकता पोस्टर का विमोचन

कार्यक्रम में मंत्री आंजना ने बचाव एवं सुरक्षा के लिये आवश्यक उपायों से संबंधित जागरूकता पोस्टर एवं सहकारिता विभाव द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित पोस्टर का भी विमोचन किया गया.


कोरोना जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

कार्यक्रम दौरान मंत्री आंजना ने सहकारिता विभाग की ओर से तैयार जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया. कार्यक्रम के प्रारम्भ में कोविड-19 जागरूकता के संबंध में दी उदयपुर सैन्टल को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से उपस्थित ग्रामीणों को कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा के संबंध में विडियो संदेश का प्रसारण किया गया.


दिलाई जागरूकता शपथ

कार्यक्रम में आंजना ने सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिये जारी दिशा निर्देशों की पालना के लिये उपस्थित जनसमुदाय को शपथ दिलवाई एवं उपस्थित द्वारा कोरोना जन जागरूकता अभियान में बनाये गये नारों का पूर्ण उत्साह से उद्घोष किया गया.


इस अवसर पर ग्राम सहकारी समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी शांतिलाल कोठारी ने जिला प्रशासन का नवीन ग्राम पंचायत गठन एवं नवीन सहकारी समिति के गठन में सहयोग के लिए धन्यवाद् देते हुए समिति एवं ग्राम पंचायत की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी


News Rajsamand

#news #corona #rajsamand #कोरोना #उदयलाल #राजसमन्द

Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2020 by news rajsamand. Proudly created with Wix.com

bottom of page