Rajsamand News: India/ Rajasthan/ Rajsamand
- news rajsamand

- Jun 22, 2020
- 2 min read
राजसमंद: लॉकडाउन में समय का किया सदुपायोग, परिवार के लोगों ने आंगन में खोदा कुंआ
News Rajsamand team: mon, 22/06/2020 -6:35 pm
गांव में रहने वाले दयाशंकर और उसके परिवार के लोगों ने अपने घर के आंगन में ही कुंआ खोद दिया, जो अब उनके साथ गांव लोगों के प्यास बुझाने में भी काम आ रहा.

राजसमंद: जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकन के लिए देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन को लागू किया था. चार चरणों में लागू हुए लॉक डाउन के समय को लोगों ने विभिन्न तरह से उपयोग किया. लेकिन राजसमन्द के उपली ओडन के रहने वाले एक परिवार के लोगों ने ऐसा काम किया जो जिले के साथ प्रदेश में, अपनी अलग मिसाल पेश कर रहा है.
दरअसल, गांव में रहने वाले दयाशंकर और उसके परिवार के लोगों ने अपने घर के आंगन में ही कुंआ खोद दिया, जो अब उनके साथ गांव लोगों के प्यास बुझाने में भी काम आ रहा. जब लॉकडाउन में समय बिताने के लिए लोग अलग-अलग रास्ते तलाश रहे थे, तब इस परिवार के लोगों ने पानी की समस्या को दूर करने की मन में ठानी और घर के आंगन में ही कुंआ खोदने में जुट गए. इन लोगों की मेहनत को प्रकृति का भी साथ मिला और ये परिवार करीब 14 फीट की गहराई में पानी खोजने में सफल रहा.
मिट्टी धसने के बाद से बंद था कुंआ
परिवार के मुखिया दयाशंकर प्रजापत ने बताया कि, लॉकडाउन की वजह से पूरा परिवार घर पर ही था. ऐसे में उन्होंने बंद कुएं को फिर से साफ करने की मन में ठानी. जिसमें उनका सयोग उनके ओर छोटे भाई के पांचों बच्चों के साथ घर की औरतों ने भी किया. घर के आंगन में नकारा हुए कुंए को साफ कर खोदना शुरू किया.
इस दौरान दयाशंकर के दो बेटे जमीन खुदाई का काम करते थे और बाकी परिवार गड्ढे से मिट्टी हटाने के काम में लगा रहते थे. इस तरह से 14 फुट गहराई तक खोदते गए तो गीली मिट्टी आने लगी, फिर हौसला बढ़ा तो खुदाई में नया जोश आया और आखिर परिवार के लोग अपने लक्ष्य तक पहुंच ही गए.
सवा महीने की मेहनत लाई रंग
दयाशंकर के परिवार के लोग रोज सुबह 9 बजते ही अपने काम मे लग जाते थे. दिन में एक घंटा आराम करते थे और फिर खुदाई में जुट जाते. करीब सवा महीने तक पूरे परिवार का यही रूठीन बना रहा. आखिर उनकी मेहनत सफल हुई और घर के आंगन में ही मीठे पानी से कुंआ भर गया. आंगन में बनाया गया कुंआ 25 फीट गहरा है, जिसमें 12 फीट तक पानी भरा हुआ है और पीने लायक साफ पानी है. परिवार के इस कदम की चर्चा गावं में चारों ओर है और दिन भर में कई लोग इसे देखने आते हैं और परिवार को इसकी बधाई भी देते है.

गांव वालों के लिए भी काम आएगा पानी
दयाशंकर का कहना है कि, जल्द ही वे एक नल का कनेक्शन अपने कुंए से घर के बाहर भी लगाएगें. जिससे यह पानी उनके साथ गांव के अन्य लोगों की प्यास भी बुझा सके. साथ ही, गांव के मवेशियों के लिए भी इस पानी का उपयोग किया जा सकें.



Comments