Rajsamand News :corona-Bhim-Charbhuja- Aamet
- news rajsamand

- Jun 27, 2020
- 3 min read
Updated: Jun 28, 2020
news rajsamand
भीम, चारभुजा और आमेट से तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले, प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया, जिले में मरीजों की संख्या 226 हुई दो लोगों ने कोरोना को हराया, पांच रोगी कोरोना पॉजिटिव से हुए निगेटिव
राजसमंद. जिले में गुरुवार को भीम, चारभुजा और आमेट से तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 226 हो गया है। राजसमंद ब्लॉक से दो कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। सीएमएचओ डॉ जेपी बुनकर ने बताया की चारभुजा के साथिया गांव से 25 वर्षीय युवक, आमेट से 38 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
ये दोनों मुम्बई से आए हैं। वहीं भीम से 50 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। भीम में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 23 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय बच्चा, 18 वर्षीय किशोर, 45 वर्षीय युवक एवं 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पीपरड़ा निवासी 66 वर्षीय महिला एवं छीपों का मोहल्ला कांकरोली निवासी 31 वर्षीय युवक ने कोरोना पर विजय प्राप्त कर ली है।
उनको संस्थागत क्वारेंटाइन से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब तक 7633 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से 226 पॉजिटिव, 6958 निगेटिव तथा 449 सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आनी शेष है।
आमेट में मुंबई से आया युवक पॉजिटिव मिला, संक्रमितों की संख्या हुई 31
क्षेत्र में ढाकड़ियावास का मुंबई से आया युवक कोरोना पॉजिटिव हो गया, जिससे आमेट ब्लॉक में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 31 हो गई है। डॉ. सीपी सूर्या ने बताया कि 24 जून को 38 वर्षीय युवक पत्नी, दो बच्चों और दुकान पर काम करने वाले नौकर सहित कुल 5 लोग मुंबई से गांव ढाकड़ियावास आए।
युवक को को सर्दी-जुकाम होने पर परिवार सहित कोरोना टेस्ट के लिए आमेट हॉस्पिटल आए, जहां इनके सैंपल सहित 17 लोगों के सैंपल लेकर आरके हॉस्पिटल राजसमंद जांच के लिए भेजा। इसकी रिपोर्ट 25 जून दोपहर को आई। उसमें 16 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई, वही 38 वर्षीय प्रवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इससे उसको कोविड-19 केयर सेंटर मॉडल स्कूल आमेट में भर्ती कराया। उसके परिवार को होम क्वारेंटाइन किया। नौकर 24 जून सुबह अपने गांव सादड़ी चला गया। आमेट क्षेत्र में गुरुवार को 9 नए सेंपल लिए।
पिछले एक सप्ताह से कोरोना के लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने भीम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। भीम के नंदावट स्थित राजीव सेवा केन्द्र पर कलेक्टर ने बैठक ली। बैठक में विधायक सुदर्शन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
भीम में सिंधी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय एक वृद्धा कोरोना संक्रमित हुई है। सिंधी मोहल्ले में 19 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस प्रकार भीम क्षेत्र में 38 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। गौरतलब है कि 16 जून को 70 वर्षीय व्यापारी के कोरोना संक्रमित आने के बाद से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
गौरतलब है कि किराना व्यापारी के निवास देवनारायण कोलोनी, सिंधी कॉलोनी और जैन आदिनाथ कॉलोनी में आठ दिन से कर्फ्यू लगा है।
बामणिया गांव में मुंबई से आया था युवक, गांव को किया सील
चारभुजा तहसील की ग्राम पंचायत साथिया के बामणिया में गुरुवार को एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। पॉजिटिव युवक को चारभुजा में बनाए गए। कुंभलगढ़ ब्लॉक स्तरीय कोविड सेन्टर माहेश्वरी सेवा सदन में भर्ती किया है। युवक 24 जून को मुम्बई के मलाड़ से अपनी मां के साथ गांव आया था।
उनके साथ तीन और व्यक्ति सेवन्त्री पंचायत के थे । इन सभी को चारभुजा में जांच के लिए लाया गया, जहां शुक्रवार को सैम्पल लेकर जांच के लिए उदयपुर भेजे जाएंगे। युवक की मां सहित तीन और व्यक्तियों को जांच रिपोर्ट आने तक कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है।
तहसीलदार पर्वतसिंह राठौड़ ने बताया कि उपखण्ड स्तरीय आदेश के बाद चारभुजा के सीआई योगेन्द्र व्यास मय जाप्ता पहुंच कर बामनिया गांव के चारों ओर के रास्ते बन्द कर गांव को सील कर दिया। आवश्यक सेवा को बहाल रखा है। सरपंच भैरूलाल शर्मा के सहयोग से युवक व उसकी मां को एम्बुलेंस में कोविड सेन्टर भेजा गया।



Comments