top of page

Rajasthan News : Rajasthan-Heavy-rain-warning

  • Writer: news rajsamand
    news rajsamand
  • Jul 15, 2020
  • 2 min read

भारी वर्षा का अलर्ट15 जिलों में



बारिश का इंतजार सभी को हैं

प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून की रफ्तार सुस्त पडऩे से मौसम में गर्माहट बढ़ गई। मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा हालांकि पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बरसात लोहारिया, बांसवाड़ा में 82 मिमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, चंडीगढ़, बरेली, आजमगढ़ होते हुए झारखंड तक जा रही है, ऐसे में राज्य में अगले पांच छह दिनों के दौरान मानसून गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के 15 जिलों राजसमंद, प्रतापगढ़, चित्तौडगढ़़, उदयपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, अलवर, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, पाली, नागौर, जालौर और सिरोही में भारी बारिश हो सकती है। उमस ने किया परेशान राजधानी जयपुर में मंगलवार को आसमान साफ रहा और दिन गुजरने के साथ ही गर्मी और उमस भी बढ़ती चली गई। दिन भर लोग उमस से परेशान होते रहे। राजधानी का अधिकतम तापमान भी चार डिग्री बढ़कर 38.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। सर्वाधिक तापमान बीकानेर में 42.8 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया। स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार जयपुर शहर में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आगामी तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम 15 जुलाई: राजसमंद, प्रतापगढ़, चित्तौडगढ़़, उदयपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, अलवर,झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, पाली, नागौर, जालौर और सिरोही में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 16 जुलाई: #राजसमंद, #उदयपुर, #भीलवाड़ा, #अजमेर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बांसवाड़ा, पाली, नागौर और जोधपुर जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 17 जुलाई : भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 18 जुलाई : भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, भरतपुर,चित्तौडगढ़़, धौलपुर, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, अजमेर, झालावाड़, झुंझुंनू, कोटा, अलवर, सवाई माधोपुर, बारां, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बूंदी, टोंक, जालौर, पाली, #जोधपुर, बीकानेर, चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर जिलों में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान- अजमेर 33.4 27.8 जयपुर 38.3 25.0 कोटा 35.1 27.6 #डबोक 34.0 26.0 #बाड़मेर 41.7 30.3 #जैसलमेर 41.9 30.0

Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2020 by news rajsamand. Proudly created with Wix.com

bottom of page