top of page

Mansoon News :Rajasthan-Rajsamand-Farmers'-face-shines-rains

  • Writer: news rajsamand
    news rajsamand
  • Jul 16, 2020
  • 1 min read

खिले किसानों के चेहरे मूसलाधार बारिश होने से

खिले किसानों के चेहरे मूसलाधार बारिश होने से
खिले किसानों के चेहरे मूसलाधार बारिश होने से

जिले में कई जगह हुई तेज बारिश

- काफी दिन से परेशान किसानों को मिली राहत


#राजसमंद. पिछले कुछ दिन तरसाने के बाद आखिर गुरुवार को जिले में बादल जमकर बरसे। सवेरे से आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन उमस से आमजन बेहाल था। इसी बीच दो बजे बाद आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। थोड़ी देर के अंतराल के बाद #मूसलाधार बारिश फिर शुरू हुई जो करीब पौन घंटे तक जारी रही। बाद में ये क्रम शाम तक बना रहा। ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया।

काफी #समय बाद तेज बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरे खिल गए, वहीं आमजन को तेज गर्मी व उसम से राहत मिली है। हालांकि नालियां जाम होने व गटरलाइन साफ न होने से तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के समाचार हैं।

#कुंभलगढ़ क्षेत्र में गुरुवार शाम को झमाझम #बारिश से उमस एवं #गर्मी से राहत मिली। वही आखिरी सांस ले रही फसल को भी जीवन दान मिला। सिर्फ़ 15-20 मिनिट हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।

Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2020 by news rajsamand. Proudly created with Wix.com

bottom of page