top of page

Jaipur News :India-Jaipur-Diesel-Petrol-Dhrna

  • Writer: news rajsamand
    news rajsamand
  • Jun 30, 2020
  • 2 min read

Updated: Jul 1, 2020

जयपुर तेल के दामों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पायलट बोले- 'इसके पीछे बड़ी साजिश'

जयपुर तेल के दामों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पायलट बोले- 'इसके पीछे बड़ी साजिश'
जयपुर तेल के दामों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पायलट बोले- 'इसके पीछे बड़ी साजिश'

डिप्टी सीएम ने कहा कि, इसके पीछे बड़ी साजिश है. कॉन्ग्रेस आम आदमी की आवाज है और लगातार प्रदर्शन कार्यक्रमों के जरिए केंद्र सरकार को कीमतों में कमी के लिए मजबूर किया जाएगा.




जयपुर तेल के दामों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पायलट बोले इसके पीछे बड़ी साजि है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि, इसके पीछे बड़ी साजिश है. कॉन्ग्रेस आम आदमी की आवाज है और लगातार प्रदर्शन कार्यक्रमों के जरिए केंद्र सरकार को कीमतों में कमी के लिए मजबूर किया जाएगा.

जयपुर: पेट्रोल-डीजल कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में सोमवार को प्रदेश भर में कांग्रेस की तरफ से जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ. जयपुर में यूथ कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, पूरी दुनिया में कोरोना संकट के समय क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट आई है. दुनिया में तेल की मांग निम्न स्तर पर है. इसके बावजूद मोदी सरकार लगातार कीमतों में इजाफा कर रही है.


डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि, इसके पीछे बड़ी साजिश है. कॉन्ग्रेस आम आदमी की आवाज है और लगातार प्रदर्शन कार्यक्रमों के जरिए केंद्र सरकार को कीमतों में कमी के लिए मजबूर किया जाएगा. कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास साइकिल से पहुंचे थे.


सचिन पायलट ने मंच से अपने संबोधन के दौरान प्रताप सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि, प्रताप सिंह कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष हैं कि, आज साइकिल से आए हैं. उन्होंने काफी पसीना बहाया है. प्रताप सिंह ने मुझे कहा है कि, वापस भी साइकिल से ही जाएंगे, इस पर मंच पर ठहाके लगे.


प्रताप सिंह के संबोधन को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि, आज प्रताप सिंह ने खुलकर अपना गला साफ किया है. मंत्री रहते हुए अधिकारियों के दबाव में रहते हैं खुल कर बोल नहीं पाते लगता है. उनका मन मंत्री पद की बजाए संगठन में ज्यादा लग हैं. इस पर भी मंच पर मौजूद नेताओं के चेहरों पर मुस्कुराहट दिखाई दी.


मंच पर अपने संबोधन में प्रताप सिंह खाचरियावास और मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के खून पसीने की मेहनत से कांग्रेस सत्ता में आई है और आम आदमी की भावना और उनके प्रयासों को जाया नहीं होने दिया जाएगा. कार्यकर्ता के मान सम्मान की हमेशा रक्षा होगी.


मंच से मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि, केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता को गहलोत सरकार राहत देने पर विचार कर रही है. प्रदेश में बिजली की दरों सहित विभिन्न वस्तुओं की कीमतों में कमी को लेकर, सरकार योजना बना रही है.


कार्यक्रम में ऊंट गाड़ी से पहुंची ममता भूपेश मंत्री बीडी कल्ला सहित जयपुर के विधायकों और नेताओं ने भी अपने विचार रखे. कांग्रेस की तरफ से जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया है.


Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2020 by news rajsamand. Proudly created with Wix.com

bottom of page