Hindi News :India-Rajasthan-Rajsamand-poet
- news rajsamand

- Jul 1, 2020
- 1 min read
साकेट साहित्य संस्थान की मासिक काव्य गोष्ठी -राजसमन्द

राजसमंद. चतुर कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित काव्य गोष्ठी में यशवंत शर्मा ने अपनी रचना 'नफरत भरी जिंदगी में प्यार कहां पाओगे' सुनाकर खूब दाद बटोरी। साकेट साहित्य संस्थान की इस मासिक काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि राजू राजस्थानी थी।
कार्यक्रम की शुरुआत पूरण शर्मा ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद दीपिका मूंदड़ा ने 'लिखती हूं मिटाती हूं', बख्तावर सिंह प्रीतम ने 'अर्थ युग में रिश्ते अर्थहीन हो जाते हैं', मुकेश शर्मा ने 'मुझे घर जाना है मंजिल है दूर' सुना कर मजदूरों की व्यथा कही, दीपक सोनी ने 'मेरे पुराने रफीक ने मोहब्बत की', वीणा वैष्णव ने 'तुम रिश्तो को निभाना अपने प्यार से', मुकेश वैष्णव ने 'छोटी सी बात पर यूं टकरा जाते हैं' रचना सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके अलावा कुसुम अग्रवाल, राकेश पंड्या, गोपाल आचार्य, हेमेंद्र सिंह चौहान, राधेश्याम राणा, सूर्यप्रकाश सांचिहर, राजेंद्र राजन, नारायण सिंह, पूरण शर्मा, राजू राजस्थानी, कमलेश जोशी, परितोष पालीवाल, चतुर कोठारी आदि ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कमलेश जोशी ने किया।



Comments