top of page

Hindi News :India-Rajasthan-Rajsamand-Paraglider

  • Writer: news rajsamand
    news rajsamand
  • Jul 13, 2020
  • 1 min read

राजसमंद झील किनारे पैराग्लाइडिंग शुरू होगी !

- पहली उड़ान जोधपुर से आए पैराग्लाइडर्स ने भरी

-आनन्द लिया प्रशासन सहित स्थानीय लोगों ने

पहली बार राजसमन्द में पैराग्लाइडर्स

राजसमंद. यहां राजसमंद झील के किनारे पैराग्लाइडर से उड़ान की संभावनाएं तलाशी गईं। शनिवार को जोधपुर से आए पैराग्लाइडर्स ने यहां के भाणा क्षेत्र में स्थित झील के मैदान पर ग्लाइडिंग की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और परिषद के कर्मचारी भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि यहां पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं की तलाश की जा रही है ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि राजसमंद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झील किनारे पैराग्लाइङ्क्षडग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसी के तहत जोधपुर से तीन पैराग्लाइडर्स को यहां बुलाया गया। तीनों ने सुबह यहां उड़ान भरी। इस दौरान कुछ सरकारी अधिकारियों ने भी उड़ान का आनन्द लिया। साथ ही कई स्थानीय लोगों ने भी यहां पहुंचकर ग्लाइडिंग देखी।


रोमांचित हुए शहरवासी

शनिवार सुबह के बाद शाम को भी इस क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग की गई। लोग पैराग्लाइडर्स को आकाश में उड़ते देखकर रोमांचित थे। आयुक्त ने बताया कि अभी यहां शुरुआत की गई है, अगर लोगों का रुझान बढ़ेगा तो इसे यहां शुरू किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को यहां रोका जा सके।

Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2020 by news rajsamand. Proudly created with Wix.com

bottom of page