Hindi News :India-Rajasthan-Rajsamand-Nathdwara-Homeguard
- news rajsamand

- Jul 4, 2020
- 1 min read
होमगार्ड के जवान ड्यूटी को लेकर आपस में भिड़े !

नाथद्वारा के होमगार्ड के जवान ज्ञापन देने आए थे !
राजसमंद/नाथद्वारा. होमगार्ड जवानों की ड्यूटी को लेकर गुरुवार को यहां जिला मुख्यालय में होमगार्ड कार्यालय के पास हंगामा हो गया। इसके बाद वहां पुलिस की टुकड़ी को तैनात करना पड़ा। ऐसा बताया जा रहा है कि अपनी ड्यूटी को लेकर होमगार्ड के कुछ जवान भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे। हालांकि बाद में समझाइश कर उन्हें भेज दिया गया। नाथद्वारा से होमगार्ड के जवान अपनी ड्यूटी को लेकर यहां ज्ञापन देने आए थे।
इस संबंध में उदयपुर में तैनात डिप्टी कमाण्डेंट (होमगार्ड) प्रणय जसोरिया ने बताया कि राजसमंंद जिले में राजसमंद, नाथद्वारा, भीम व देवगढ़ क्षेत्र में होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है। कोरोना पीरियड में इस समय जहां नाथद्वारा में मंदिर बंद है और भीम-देवगढ़ क्षेत्र में भी ड्यूटी नहीं के बराबर रह गई है। ऐसे में प्रयास ये किया जा रहा था कि सभी जवानों को ड्यूटी मिले। पर वहां कुछ जवान अपनी ड्यूटी को लेकर आपस में बहस में उलझ गए। ऐसे में उन्हें स्पष्ट कहा गया कि ड्यूटी तो सभी की लगानी पड़ेगी, कोई बेकार क्यों बैठे। अंत में समझाइश कर उन्हें रवाना कर दिया गया। राजसमंद व नाथद्वारा के जवान आपस में उलझ गए थे। इनमें धक्का-मुक्की भी हो गई थी।
भ्रष्टाचार का भी आरोप
ऐसा बताया जाता है कि कुछ जवानों ने ये भी आरोप लगाया कि बजरी खनन क्षेत्र में उन्हीं जवानों को लगाया जा रहा है जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने इसे तत्काल रोकने का आग्रह किया।



Comments