top of page

Hindi News : India-Rajasthan-Rajsamand-Devgarh-Robbery

  • Writer: news rajsamand
    news rajsamand
  • Jul 4, 2020
  • 1 min read

सरिये से पीटा,आंखों में मिर्ची डाली दिन दहाड़े वारदात !

सरिये से पीटा,आंखों में मिर्ची डाली
सरिये से पीटा,आंखों में मिर्ची डाली news rajsamand

- व्यापारी को लूटने का प्रयास

- बेग छीनने की कोशिश

- देवगढ़ सब्जी मंडी की घटना

देवगढ़ (राजसमंद). सब्जी मंडी के व्यापारी को गुरुवार अलसुबह 5.30 बजे 2 बाइकसवार लुटेरों ने रास्ता रोक कर आँखों मे मिर्ची डालकर सिर एवं कमर पर सरिये से वार कर बेग छीनने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार देवगढ़ थोक सब्जी मंडी के व्यापारी सुरेश चंद्र माली अपने लड़के दीपक माली के साथ सूरज दरवाजा अपने घर से निकला था, जो कामलीघाट रोड पर स्थित देवगढ़ थोक सब्जी मंडी की तरफ जा रहा था। रास्ते मे एक बाइक पर 2 लुटेरे घात लगा कर बैठे थे, जिन्होंने व्यापारी की बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी और आंखों में मिर्ची डाल दी व सरिये से व्यापारी के सिर एवम कमर में वार करने लगे व उसका बेग छीनने का प्रयास किया। बेग में कुछ नकद एवं दुकान के खाते बही थीं। उतनी देर में रास्ते पर मंडी के दूसरे व्यापारी त्रिलोक माली के कार से आने पर सुरेश चंद्र ने बेग उन्हें दे दिया जो मण्डी पहुँचे व लुटेरों द्वारा व्यापारी के साथ हो रही मारपीट की जानकारी दी। जब तक अन्य व्यापारी घटना स्थल तक पहुचे, लुटेरे

फरार हो गए। मंडी के व्यापारियों ने घायल व्यापारी व उसके पुत्र को देवगढ़ सीएचसी पहुचाया एवम देवगढ़ पुलिस को वारदात की जानकारी दी। जिस पर देवगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुँच कर व्यापारी के बयान आदि लेकर कार्यवाही शुरू की। वारदात को लेकर मंडी के व्यापारियों में भारी रोष ।

#देवगड़ #राजसमन्द #सब्जीमंडी #न्यूज

Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2020 by news rajsamand. Proudly created with Wix.com

bottom of page