Hindi News :India-Rajasthan-Rajsamand-Corona-Attack
- news rajsamand

- Jul 6, 2020
- 2 min read
राजसमंद एक ही दिन में 31 मरीज कोरोना का धमका

जिले में संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 313
कांकरोली में एक कॉपरेटिव सोसायटी के 11 लोग संक्रमित
राजसमंद. जिले में रविवार को एक ही दिन में 31 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
सभी कोरोना संक्रमित लोगों को संस्थागत आईसोलेशन में रखा गया है तथा उनके संपर्क में आए लोगों के सैम्पल लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी बुनकर ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में आमेट ब्लॉक से 10 व्यक्ति जिनमें सरदारगढ़ से 30 वर्षीय युवक, सियाणा से 25 वर्षीय युवक, दोवड़ा से 20 वर्षीय युवक, सालमपुरा से 30 वर्षीय युवती, डिंगरोल आमेट से 34 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युुवक, 22 वर्षीय युवक, चतरा जी का गुढा से 21 वर्षीय युवक, आईड़ाना से 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट में देवगढ़ ब्लॉक से 4 व्यक्ति, कुंवाथल से 32 व 22 वर्षीय दो युवक, कालेसरिया से 62 महिला व 70 वर्षीय पुरुष, रेलमगरा ब्लॉक से 6 व्यक्ति जिनमें 40 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय व्यक्ति, 68 वर्षीय पुरुष व 5 वर्षीय बच्चा पाजिटिव आया है।
कॉपरेटिव सोसायटी से ११ जने संक्रमित
कांकारोली स्थिति एक कॉपरेटिव सोसायटी के 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यहां पूर्व में एक कार्मिक की कोरोना पुष्टि के बाद सभी की सैम्पलिंग करवाई गई तो 11 लोग संक्रमित निकले। जिनमें जेके कॉलोनी से 26 वर्षीय युवक, मुखर्जी चौराहा से 26 वर्षीय युवक, रेलवे स्टेशन के पास स्थित कॉलोनी से 26 वर्षीय युवक, खारंडिया मादड़ी से 25 वर्षीय युवक, नोगामा से 26 वर्षीय युवक, मादड़ी से 28 वर्षीय युवक, जेके सर्कल गुरुद्वारा के पास स्थित कॉलोनी से 29 वर्षीय युवक, मुखर्जी चौराहा से 29 वर्षीय युवक, भाणा से 43 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।.
news rajamand की आप से अपील हे घर पर रहे सुरक्षित रहे 


Comments