Hindi News :India-Rajasthan-rajsamand-Corona
- news rajsamand

- Jul 7, 2020
- 1 min read
Updated: Jul 10, 2020
कोरोना को भगाने के लिए परशुराम महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई
- कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे मंदिर
कुम्भलगढ़. सोमवार को सावन के पहले सोमवार के शुभ अवसर पर परशुराम महादेव मन्दिर (कुम्भलगढ़) पर विश्व कल्याण के लिए महंत हरिहर पुरी गोस्वामी एवं पुजारी जितेन्द्र पुरी गोस्वामी द्वारा सपरिवार यज्ञ किया गया। साथ ही देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की गई की इस संकट की घड़ी में भगवान इस धरती की कोरोना महामारी से रक्षा करें।
इस अवसर पर परशुराम महादेव ट्रस्ट व्यवस्थापक अम्बा लाल गुर्जर, मोहन सिंह, अमरगंगा ट्रस्ट व्यवस्थापक वेणा राम गमेती एवं परशुराम महादेव कुण्डधाम व्यवस्थापक राणा राम गमेती एवं अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
नहीं लगा इस बार मेला
परशुराम महादेव मंदिर पर हर वर्ष श्रावण मास में सोमवार को मेला भरता रहा है। इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते भीड़भाड़ से बचने व श्रद्धालुओं को संक्रमण से बचाने को मंदिर बंद रखे गए हैं। ऐसे में वहां मंदिर के पुजारियों द्वारा ही सेवा कार्य किया जा रहा है। ऐसा ही मेवाड़ के अन्य मंदिरों की स्थिति है। श्रद्धालुओं ने भी अपने घर पर रहते हुए महादेव की पूजा अर्चना की। ऐसी मान्यता है कि श्रावण मास में महादेव की पूजा-अर्चना, आराधना से मनोकामना पूरी होती है।




Comments