Hindi News : India-Rajasthan-Rajsamand-Beware-Of-Kandahar
- news rajsamand

- Jul 14, 2020
- 2 min read
सावधान रहें खंडहर मकानों से !

राजसमंद. बरसात में पुराने व खंडहरनुमा मकानों के गिरने की संभावना रहती है। ऐसे में नगर परिषद ने ऐसे जर्जर मकानों का चिह्नीकरण करने के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि उन मकान मालिकों को व्यक्तिगत रूप से नोटिस जारी किए जा सकें। बता दें कि शहर के रेती मोहल्ला, मंदिर मार्ग, राजसमंद की पाल, नगर परिषद के पीछे स्थिति पुरानी बस्ती सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों में कुछ पुराने मकान हैं। हालांकि इनमें ये कह पाना मुश्किल है कि कौन सा मकान जर्जर की श्रेणी में है और कौन सा मरम्मत की।
शहर सहित जिले में कुछ ऐसे मकान हैं जो पुराने हो चुके हैं। इमने से कुछ मकान तो जर्जर होकर खंडहर हैं, ऐसे में बारिश और तूफान के दौरान कईबार ऐसे मकान गिर जाते हैं, जिसके चलते अनचाही दुर्घटना हो जाती है। शहर में जो पुरानी बस्ती है वहां ऐसे मकान बने हुए हैं। जो जर्जर अवस्था में हैं।
चिह्नीकरण करने के आदेश
शहर में नगर परिषद ने पुराने और खंडहर मकानों का चिह्नीकरण करने के लिए सभी निरीक्षकों को आदेश दिए हैं, परिषद ने कहा है कि ऐसे मकान जो बारिश और तूफान में गिर सकते हैं, उन्हें चिह्नित करें ताकि उन मकान मालिकों को नोटिस जारी किया जा सके।
करवानी होगी मरम्मत
परिषद ऐसे मकानों का चयन कर उनके मकान मालिकों से मकान की मरम्मत करवाने या उन्हें जमींदोज करवाने का नोटिस जारी करेगा। ऐसे में जिनको नोटिस जारी होगा उन्हें अपने मकानों की मरम्मत करवानी होगी।
सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है...
बारिश के दौरान खंडहर मकानों का चिह्निकरण करने के आदेश दिए हैं साथ ही सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है, कि जिसके मकान क्षतिग्रस्त है और बारिश के दौरान गिर सकते हैं वे अपने मकानों की मरम्मत करवा लें, ताकि कोई दुर्घटना नहीं हो।
-जनार्दन शर्मा, आयुक्त, #नगर #परिषद, #राजसमंद #news #rajsamand



Comments