top of page

Hindi News : India-Rajasthan-Rajsamand

  • Writer: news rajsamand
    news rajsamand
  • Jul 1, 2020
  • 1 min read

बढ़ते पेट्रोल-डीजल के भाव के विरोध में धरना प्रदर्शन


- कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति के नाम कलक्टर को ज्ञापान सौपा


बढ़ते पेट्रोल-डीजल के भाव के विरोध में धरना प्रदर्शन
बढ़ते पेट्रोल-डीजल के भाव के विरोध में धरना प्रदर्शन

राजसमन्द. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर के नेतृत्व में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के भाव व मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन



जिला कलेक्टर को सौपा। कार्यकर्ताओं ने चौपाटी पहुंच कर केंद्र की नीतियों पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुर्जर ने पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के भावों को अनुचित बताते हुए कहा कि इससे आमजनता को परेशानी हुई है और कहा कि एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है, वही पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा कर परेशानी को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विधायक सुदर्शन सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते भावों से बाजार की दूसरी चीजें भी महंगी हुई है। पीसीसी सदस्य हरिसिंह राठौड़ ने पेट्रोल-डीजल के भावों को गलत बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंशीलाल गहलोत, ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, सुंदरलाल कुमावत, जिला महासचिव भगवतसिंह गुर्जर, किशनलाल गाडरी, जिला सचिव कुलदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष बहादुरसिंह चारण समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।


Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2020 by news rajsamand. Proudly created with Wix.com

bottom of page