top of page

Education News : Rajasthan-Rajsamand-Education-Level 30

  • Writer: news rajsamand
    news rajsamand
  • Jul 16, 2020
  • 2 min read

शिक्षा रैंकिंग में फिर 30वें पायदान पर जिला राजसमन्द


शिक्षा रैंकिंग में फिर 30वें पायदान पर  जिला राजसमन्द
शिक्षा रैंकिंग में फिर 30वें पायदान पर जिला राजसमन्द

- मई माह में भी थी 30वी पोजिशन

- राजस्थान कौंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन की जिलावार शिक्षा रैंकिंग जारी


राजसमन्द/आईडाणा.

शिक्षा क्षेत्र में नवाचार के बाद भी राजसमन्द जिला लगातार अंतिम पांच जिले से बाहर नहीं निकल पा रहा है। पिछले अधिकतर आकड़ों में जिले की रैंकिंग 30 के आसपास ही रही हैं। हाल ही जून माह की रैंकिंग में भी जिला 30वे पायदान पर ही अटका हुआ है।

जिला लगातार निचली रैंक पर होने के बावजूद भी न तो शिक्षा विभाग ने अपना नम्बर सुधारने पर ध्यान दिया और न ही सुधार हुआ। नतीजतन, जिले की रैंक एकाध बार को छोड़ कर अक्सर 30वें स्थान के पास ही रही है। शिक्षा रैंकिंग, राजस्थान कौंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से जारी की जाती है। साथ ही राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर की ओर से जारी रैंकिंग में सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने जिले की परफॉर्मेंस सुधारने को लेकर निर्देशित भी किया जाता है। रैंकिंग में हनुमानगढ़ पहले, जयपुर दूसरे व चूरू जिला तीसरे स्थान पर है। बांसवाड़ा, धौलपुर व प्रतापगढ़ की रैंकिंग सबसे खराब मानी गई है। ये जिले निचले पायदान पर है। शिक्षा मंत्री के गृह जिले सीकर की रैंकिंग चौथे नम्बर पर हैं।


सघन मॉनिटरिंग के निर्देश

प्रदेश की जिला रैंकिंग में अंतिम पायदान पर रहे तीन जिलों में सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाने के निर्देश दिए हैं। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक ने इन तीनों जिलों के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से रैंकिंग में सुधार की अपेक्षा की है। सीडीइओ को कहा है कि इसे प्राथमिकता देते हुए अंतिम स्थान पर रहने वाले इन तीनों जिलों की सघन मॉनिटरिंग करें। साथ ही इस स्थिति से ऊपर उठाने के सघन प्रयास करते हुए अपेक्षित सुधार लाया जाएं।


जून माह में संभाग के जिलों की रैंकिंग

जिला स्कोर रैंक

#चित्तौडग़ढ़ 168.38 5

#डूंगरपुर 139.26 18

#उदयपुर 128.35 28

#राजसमन्द 125.55 30

#बांसवाड़ा 123.61 31

#प्रतापगढ़ 113.18 33


इस तरह तय होती है रैंकिंग

#शिक्षा विभाग की ओर से हर माह शिक्षा रैंकिंग जारी की जाती है। इसमें सुधार के लिए पीइइओ को अपने अधीन #स्कूलों के 43 पेरामीटर की सूचनाएं शाला दर्पण पर अपलोड करनी होती है, जिसमें शाला दर्पण पर जिले के स्कूलों में समुदाय से राशि प्राप्त करने वाले स्कूलों की संख्या की फीडिंग, ज्ञान संपर्क पोर्टल में प्राप्त राशि, बिजली, पानी की सुविधा से जुड़े स्कूल समेत अन्य 43 पेरामीटर वाले बिंदुओं को अपलोड करना होता है।

Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2020 by news rajsamand. Proudly created with Wix.com

bottom of page